"मेरी उम्मीदों से कहीं बढ़कर समाधान कराने के लिए करांजा एंड एसोसिएट्स आपका शुक्रिया।" - आई.पी.

 

 

 

 

 

 

"वे एक वकील-मुवक्किल के परंपरागत रिश्ते से बिलकुल अलग थे। जुआन करांजा और उनके साथियों ने पूरे दिल के साथ अपने काम को अंजाम दिया" -आर.बी.

 

 

 

 

 

 

"जब बीमा कंपनियों ने मुझे चक्कर लगवाए, तो जुआन करांजा ही भरोसे के लिए मज़बूत सहारा थे" -आर.बी.

 

 

 

केस 1

 

एक फार्मास्युटिकल कंपनी में पूरे सप्ताह काम करने के बाद आर.बी. खरीदारी के लिए बाहर निकली ही थीं कि एक ड्राइवर ने खतरनाक तरीके से बायां मोड़ लेते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

 

"मैं दो बच्चो की चालीस वर्षीय मां हूं। छ: साल पहले मेरा एक कार एक्सीडेंट हुआ था जिसने मेरी ज़िंदगी ही बदल दी। मैं मान चुकी हूं कि किसी दुर्घटना के जरिए ही हम कुछ उन सबसे अच्छे लोगों - देवदूतों - से मिलते हैं जिन्हें भगवान हमारे आसपास रखते हैं।

 

अपने मोटर दुर्घटना मुकदमे, जिसने पांच वर्षों तक मुझे बीमार बनाए रखा, के दौरान करांजा बैरिस्टर्स एंड सॉलिसिटर्स मेरे जीवन-रक्षक थे। पेशेवर तरीके से आपके केस को लड़ने के लिए एक वकील रखना एक बात है, लेकिन यह तो एकदम अलग ही बात है कि आपकी स्थिति को सुविधाजनक बनाने के लिए कानूनी फर्म का हरेक सदस्य 100 प्रतिशत समर्पित हो।

     

जब यह दुर्घटना हुई थी, तो आघात और सदमे से मैं पूरी तरह सुन्न हो गई थी। जुआन करांजा और उनके स्टाफ ने मुझे अहसास दिलाया कि वे मेरे व्यक्तित्व को अच्छी तरह समझते हैं और उसी के मुताबिक उन्होंने मुझे संभाला। जब बीमा कंपनियों ने मुझे चक्कर लगवाए, तो जुआन करांजा ही भरोसे के लिए मज़बूत  सहारा   थे।   उन्होंने

 

बड़े  धैर्य  से  मेरी बातें सुनीं

 

 

और हमेशा हर मामले का सबसे अच्छा समाधान पेश किया।

 

रिसेप्शनिस्ट से लेकर सेक्रेटरी तक, उनके स्टाफ का हर सदस्य जिन्होंने मेरे केस को संभाला, ऊंचे दर्जे का पेशेवर नज़र आता था। इससे पहले कि मैं निराश हो जाती, मुझे लगा जैसे मेरी सारी समस्याओं को उन्होंने अपने सिर पर ले लिया है। मैं कभी नहीं भूल सकती कि जब मैं भावनात्मक और शारीरिक रूप से बीमार थी, तो किस तरह उन्होंने मेरी समस्याओं का ध्यान रखा। कई बार मैं बहुत बुरी तरह घबरा जाती थी तो वे मेरे लिए ठोस मददगार होते थे। जो दवाएं मैं ले रही थी, उनकी वजह से मैं अपने घर की सीढ़ियों से गिर गई, तब करांजा और उनकी टीम ने मेरा हौसला बढ़ाया और मुझमें उम्मीद जगाई।

 

इस दुर्घटना की वजह से मेरी नौकरी के साथ-साथ मेरी प्रतिष्ठा भी चली गई, क्योंकि जिस तरह से बीमा कंपनियां मुझे अपमानित कर रही थीं और अपने व्यवहार से जाहिर कर रही थीं कि मैं जानबूझकर सिस्टम को दोष देने की कोशिश कर रही हूं। मेरे भावनात्मक दु:ख की यह सबसे बड़ी वजह थी। उसी वक्त जुआन करांजा और उनकी फर्म मेरे बचाव में आगे आए। बीमा कंपनियों के इल्ज़ामों की वजह से जब मेरा विश्वास बिल्कुल हिल गया था, उन्होंने परामर्श देने के अपने सीधे-सादे तरीके से मेरा विश्वास और ताकत फिर से लौटा दिए। उन्होंने मेरी समस्याओं को पूरी तरह अपने ऊपर ले लिया। वे एक वकील-मुवक्किल के परंपरागत रिश्ते से बिलकुल अलग थे।

 

छोटी उम्र में मैंने अदालत में काम किया था और मैं वकीलों और उनमें से कुछ की पेशेवर अकड़ के बारे में जानती थी। लेकिन जुआन करांजा और उनके साथियों ने पूरे दिल के साथ अपने काम को अंजाम दिया। वे सही मायने में परामर्शदाता और वकील हैं।

 

अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को करांजा लॉ फर्म की सिफारिश करने में मुझे कोई संकोच नहीं होगा। मुझे यकीन है कि ऐसा करके मैं उस व्यक्ति पर उसी तरह उपकार करूंगी जैसा मेरी एक दोस्त ने इस फर्म के बारे में सिफारिश करके मुझ पर किया था। उन्होंने मुझे वह विश्वास और गर्व लौटाया जो बीमा कंपनियों ने मुझसे छीन लिया था। मेरी ज़िंदगी और सोच उनका मुझ पर कर्ज़ है। अपनी ज़िंदगी के सबसे बुरे वक्त में उनकी वफादारी और दयालुता को मैं कभी नहीं भूल सकती। मेरे जैसे लोगों के लिए वे धरती पर देवदूतों के समान हैं। करांजा लॉ फर्म में काम करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।"

 

- आर.बी.


 

केस 2

 

आई.पी एक दीर्घकालीन बीमारी से पीड़ित तीन बच्चो की दृष्टि विकलांग सिंगल मां थी जिसे गर्मियों की एक सुबह अपने काम पर जाते हुए सड़क पार करते वक्त एक लापरवाह ड्राइवर ने टक्कर मार दी थी।

 

"2004 में एक मोटर दुर्घटना में मैं बहुत बुरी तरह घायल हो गई थी। इस दुर्घटना की वजह से मैं अपने काम पर न जा पाने के साथ-साथ अपने रोज़मर्रा के काम भी नहीं कर पाती थी। मुझे करांजा बैरिस्टर एंड सॉलिसिटर्स के बारे में पता चला जिन्होंने मेरा केस लिया। उन्होंने पूरा ध्यान रखा कि वह सब जरूरी और उपलब्ध सहायता मुझे मिले, सही देखभाल और इलाज़ के लिए जिनकी मुझे जरूरत थी और जिससे अच्छा महसूस करने में मेरी मदद होती। उन्होंने यह भी ध्यान रखा कि अपनी नौकरी गंवाने, चोटों, दर्द और पीड़ा तथा असुविधाओं के लिए मुझे पूरा मुआवज़ा मिले। सबसे अच्छे समाधान के लिए मैं करांजा बैरिस्टर्स एंड सॉलिसिटर्स की सिफारिश करती हूं।"

 

- आई.पी.

 


 

केस 3

 

आर.टी. एक 50 वर्षीय पति, पिता और लकड़ी का काम करने वाले व्यक्ति थे जिन्होंने बहुत सालों तक खिड़कियों के फ्रेम बनाने का काम किया था। एक दिन, एक लापरवाह ड्राइवर ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

 

"मेरे साथ एक कार दुर्घटना हुई थी जिसमें मेरा कोई कसूर नहीं था। मुझे बहुत सी चोटें लगीं जिनमें आघात और उसके बाद के असर, पीठ, कंधे, गर्दन और सिर में दर्द के साथ शारीरिक समस्याएं शामिल थीं। करांजा फर्म की मेहनत और निष्ठापूर्वक काम करने की वजह से मुझे जो उचित और सही समाधान मिला, उससे मैं बहुत खुश हूं। इस फर्म ने मुझे कम और लंबे समय में मुआवज़े के लिए मेरे अधिकारों के बारे में बताया। बिना यह जाने कि दुर्घटना की वजह से लंबे समय में मुझे क्या दिक्कतें होंगी, मैंने दावा करने का फैसला किया। 

 

जोसेफ कैंपीसी बहुत ही पेशेवर थे और मेरी चोटों के बारे में उन्हें पूरी समझ थी। कार्रवाई के दौरान हर कदम पर मुझे खबर दी जाती रही। मेरे वकील की विशेषज्ञता और ज्ञान की वजह से अदालत के बाहर एक समझौता हो गया - शाबाश।"

 

- आर.टी.

 


 

केस 4

 

एम.पी. मध्य अमेरिका के एक राजनीतिक शरणार्थी थे जो अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए घंटों सफाई का काम करते थे। एक शुक्रवार की दोपहर वे काम पर जाने के लिए गाड़ी चला रहे थे कि बीयर स्टोर से निकली एक कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

     

"मेरी अपनी भाषा में बात करने लायक होना बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि अक्सर मुझे बातचीत करने में दिक्कत होती है क्योंकि मैं अच्छी तरह इंग्लिश नहीं जानता। करांजा में बहुत से लोग हैं जो बहुत-सी भाषाएं बोलते हैं और यही चीज़ उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।"

 

- एम.पी.