अनुवाद में खो मत जाइए।

 

एक व्यक्तिगत चोट, यहां तक कि दुर्घटना लाभ के लिए एक दावे में भी, आपको मिलने वाला मुआवज़ा आपकी ज़िंदगी पर हुए दुर्घटना के असर पर निर्भर करता है कि इससे आपकी शिक्षा, प्रशिक्षण, काम, भविष्य, पारिवारिक स्थिति, सामाजिक और   मनोरंजक  गतिविधियों

 

पर कितना असर हुआ है।

 

 

 

व्यावहारिक स्तर पर, इन कारणों पर बीमा कंपनी, आर्बिट्रेटर, जज़ या ज़ूरी की सोच आपके मुआवज़े को प्रभावित करती है। आमतौर पर, ये लोग आप ही की पृष्ठभूमि या संस्कृति से नहीं होंगे, और यदि आपके वकील को आपके सांस्कृतिक संदर्भ की समझ न हो, वह इन गलत धारणाओं को पहचान न सके और दुर्घटना की वजह से आपकी ज़िंदगी पर आपकी चोटों के असर को उन्हें पूरी तरह समझा न सके तो वे ऐसे फैसले या कल्पनाएं कर सकते हैं जो आपके मुआवज़े पर नकारात्मक असर डालते हैं।

 

कुछ व्यावहारिक उदाहरण:

 

उत्प्रवास के खिलाफ धारणाएं

हमारी फर्म के ज्यादातर वकील खुद पहली या दूसरी पी‍ढ़ी के आप्रवासी हैं। हम इस बात को जानते हैं कि इस देश में आने वाले लोग आमतौर पर ऐसी नौकरियां करते हैं जिनके हिसाब से उनकी योग्यताएं जरूरत से ज्यादा होती हैं। ज्यादातर बीमा कंपनियां यह सोचती हैं कि चालीस साल का एक आदमी जो केनेडा में सफाई करने वाला या टैक्सी ड्राइवर है, वह हमेशा कम तनख्वाह वाला काम करेगा और वो उसी हिसाब से केवल भविष्य के नुकसानों के लिए मुआवज़े की पेशकश करते हैं। हम यह दर्शाने की जरूरत को समझते हैं कि किस तरह एक आप्रवासी व्यक्ति का रोज़गार के लिए संघर्ष उन लोगों से अलग है जिन्होंने अपनी नौकरी इसी देश में रहते हुए शुरू की है, और भविष्य में बेहतर आमदनी की आपकी काबिलियत को सिद्ध करके दिखाते हैं।

 

इसी तरह, बहुत से बीमा वकीलों को इस बात की समझ नहीं होती कि केनेडा में अपने और अपने बच्चो के लिए बेहतर आर्थिक संभावनाएं तलाशने के लिए अपने परिवार, संस्कृति और अपने देश के सामाजिक सहायता नेटवर्कों से अलग होने के बाद अपनी जीविका कमाने की आपकी काबिलियत पर कितना भावनात्मक असर और व्यवधान पड़ सकता है। हम जानते हैं कि उस संदर्भ में काम करने की आपकी काबिलियत का कितना महत्व है और आपको काम से वंचित कर देने वाली विकलांगताएं उससे कितनी ज्यादा दु:खदायी हो सकती हैं जितना कि आमतौर पर सोचा
जाता है।

 

भाषा

हमारे एक वकील ने अदालत में एक ऐसी स्थिति देखी जिसमें लेटिन अमेरिकी मूल के एक अभियुक्त ने मारपीट के एक मुकदमे में स्पेनिश भाषा में साक्ष्य दिया कि "उसने मुझे मारा और नीचे गिरा दिया। मैं उठा और उसने मुझे फिर मारा।" चूंकि स्पेन और लेटिन अमेरिका में पारारसे का अलग अर्थ होता है, अदालत के यूरोपियन स्पेनिश के काबिल दुभाषिए ने इसका अनुवाद इस तरह किया, "उसने मुझे मारा और नीचे गिरा दिया। मैंने उसे रोका, और उसने मुझे फिर मारा।" इस बात को जुर्म कबूल करने की तरह लिया गया कि वास्तव में अभियुक्त लड़ाई कर रहा था (क्योंकि उसने "रोका" था) जबकि वास्तव में उसने ऐसा कुछ भी नहीं कहा था। हालांकि हमारा वकील मुकदमे से जुड़ा हुआ नहीं था, लेकिन उसने हस्तक्षेप करके गलत बात को सही कराया और अभियुक्त बरी हो गया।

 

हमारी फर्म आपकी अपनी भाषा में सेवाएं देने की कोशिश करती है। जब औपचारिक व्याख्या की जरूरत होती है, तो हम आपके क्षेत्र या बोली से अनुवादकों को लेने की कोशिश करते हैं जो आपकी बात के मतलब को सही तरह से समझा सकें।

 

अधिकारियों से संबंध

हमारा एक मुवक्किल एक ऐसे देश से था जहां की पुलिस भ्रष्ट और बदतमीज़ थी और जो आमतौर पर सुरक्षा देने के नाम पर हिंसा और निरंकुश हत्याओं का सहारा लेती है। उसने बचपन से ही यह सीखा था कि यदि पुलिस कोई काम करने के लिए कहे तो उसे चुपचाप कर दो, कोई सवाल मत पूछो। केनेडा में, उसका एक कार एक्सीडेंट हो गया। गलत मोड़ लेने के लिए उसे मौके पर ही एक ट्रैफिक टिकट थमा दिया गया जबकि सच्चाई यह थी कि एक अन्य वाहन ने रेड लाइट पार की थी। पुलिस अधिकारी ने उसे बताया कि टिकट का भुगतान किस तरह करना है। मुवक्किल ने बिना ज्यादा सोचे-विचारे वैसा ही किया। सिविल एक्शन में, बचाव पक्ष ने टिकट के उसके भुगतान को गलत मोड़ लेने का उसका ज़ुर्म कबूल करना मान लिया। लेकिन हमारी फर्म ने अधिकारियों को अपने मुवक्किल की अलग पृष्ठभूमि के बारे में बताया और इस आधार पर केस को खत्म कराया कि पूरी गलती दूसरे ड्राइवर की थी।