![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
![]()
"उन्होंने मेरा मामला इस तरह संभाला, मानो मैं उनका एकमात्र मुवक्किल था" - आर.बी.
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
![]() |
|
|
करांजा बैरिस्टर्स एंड सॉलिसिटर्स एक अलग किस्म की और गतिशील कानूनी फर्म है जो अधिकतम रिकवरी और उचित मुआवजा दिलाने में घायल लोगों की मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम टोरोंटो की सबसे बड़ी एथनिक कानूनी फर्म हैं जो अपने मुवक्किलों को अतुल्य पेशेवर और सांस्कृतिक रूप से संवेदनशील प्रतिनिधित्व प्रदान करती है। |
|
|
|
|
|
|
|
व्यक्तिगत चोट के क्षेत्र में विशेष रूप से काम करने के वर्षों के अनुभव के कारण हमारी फर्म के पास इस प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए सभी आवश्यक संसाधन हैं: वकीलों और लॉ क्लर्कों की एक अनुभवी टीम, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी और यह सुनिश्चित करने का एक दृढ़ संकल्प कि आपको उचित मुआवजा मिले। अपने मुवक्किलों की मदद के लिए विशेषज्ञों के हमारे नेटवर्क में डॉक्टर, नर्सें, कैरोप्रेक्टर्स, फिज़ियोथेरापिस्ट, बीमा प्रबंधक, इंजीनियर और बहुत से दूसरे प्रोफेशनल शामिल हैं। अपनी टीम के अनुभव और समर्पण के साथ करांजा बैरिस्टर्स एंड सॉलिसिटर्स ने अपने मुवक्किलों के लिए व्यक्तिगत चोट से संबंधित शानदार फैसले हासिल किए हैं।
हम एक मल्टी-एथनिक कानूनी फर्म हैं और इस शहर में मल्टी-एथनिक आधार पर ही कामयाब हुए हैं। हम दस से ज्यादा भाषाओं में सेवाएं प्रदान करते हैं जिनमें स्पेनिश, फ्रेंच, इटैलियन, पुर्तगाली, वियतनामी, कैंटोनीज़, तमिल, मलयालम, हिंदी, आदि शामिल हैं। यदि आपकी पहली भाषा अंग्रेजी नहीं है तब भी हम ऐसी सेवाएं प्रदान कर सकते हैं जो सही संवाद और सांस्कृतिक मामलों के प्रति संवेदनशीलता सुनिश्चित करेगी, और जिसके कारण हम आपकी पसंद की फर्म बन जाएंगे।
अपने समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता शानदार कानूनी सेवा प्रदान करने से भी ज्यादा है। करांजा अपनी प्रैक्टिस की संकरी सीमाओं से आगे निकलकर सामाजिक न्याय और केनेडा के समाज में सामुदायिक एकता और सहभागिता के लिए भी प्रतिबद्ध है। करांजा के वकील और कर्मचारी बोर्ड के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों के रूप में विभिन्न गैर-लाभकारी सामाजिक संगठनों और समर्थन देने वाले समूहों में सक्रिय हैं। विकासशील राष्ट्रों के हालातों को सुधारने के लिए काम करने वाले विकास संगठनों को फर्म की तरफ से उदार सहायता के साथ-साथ, हमारे कर्मचारी हमारे मासिक बचा-खुचा धन एकत्र करने वालों और धन एकत्र करने वाली गतिविधियों के जरिए कई स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय कामों में अपना योगदान करते हैं। |