करांजा में, हमने अपनी फर्म में एक मददगार और सहयोगी वातावरण को प्रोत्साहित करने के लिए ढांचा तैयार करने की कोशिश की है जो तनाव को घटाता और आपस में बांटता है तथा हमारे मुवक्किलों को हमारे हर काम के केंद्र में रखने की हमारी योग्यता को बढ़ाता है।

 

कम से कम वंशानुगतता

 

हमारी फर्म को टीमों के रूप

 

 

में यथासंभव गैर-वंशानुगत तरीके से संगठित किया गया है जिनका मुखिया एक वकील होता है जिसे कम से कम दो कानूनी सहायकों या कानूनी क्लर्कों की सहायता हासिल होती है। सभी टीमें अनुसंधान, प्रशासकीय, बहीखातों, फाइलिंग, स्वागत और सेवाओं के क्षेत्र के सहायक स्टाफ पर निर्भर करती है। प्रत्येक वकील और उसकी टीम को दूसरों की ही तरह समान स्तर की जिम्मेदारी और मामलों पर नियंत्रण प्राप्त है। इस ढांचे से मुवक्किल के साथ एक दीर्घकालीन रचनात्मक संबंध भी बन जाते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि नए वकीलों को हमारे सामूहिक अनुभव और सुझाव का लाभ प्राप्त हो, हम रोज़ाना एक दूसरे से अनौपचारिक रूप से सलाह-मशविरा करते हैं और मामलों, रणनीति तथा अनुभव पर वकीलों की साप्ताहिक बैठकों में बातचीत करते हैं।

 

नियमित शिक्षा

लगातार बदलते विधानों और नियमों को समझने में तनाव कम करने और हमारे स्टाफ का आत्मविश्वास तथा क्षमता को बढ़ाने और फर्म में उन्नति के लिए मौके देने के लिए, करांजा कई तरह से स्टाफ की नियमित शिक्षा के लिए मदद करती है। लॉ क्लर्क, कानूनी सहायक और आप्रवास परामर्श कार्यक्रम जैसे शैक्षिक कार्यक्रम जो स्थानीय सामुदायिक कॉलेजों में उपलब्ध हैं, और जिनके लिए स्टाफ को ऑफिस से बाहर प्रवेश लेना होता है, की लागत फर्म द्वारा वहन की जाती है।

 

हम अपने केसों से सीधे जुड़े हुए मामलों जिनमें एक्सीडेंट लाभ कार्रवाइयां, नुकसान कार्रवाइयां, नस्लवाद-विरोधी प्रशिक्षण, नए थ्रैशहोल्ड, समय प्रबंधन आदि शामिल हैं, पर नियमित रूप से आंतरिक "लंच एंड लर्न" सेमिनार भी आयोजित करते हैं। हम अपने स्टाफ को ओंटेरियो बार एसोसिएशन, लॉ सोसायटी ऑफ अपर केनेडा और ओंटेरियो ट्रायल लॉयर्स एसोसिएशन जैसे संगठनों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले सी.एल.ई. कार्यक्रमों में भेजते हैं और यहां तक कि हमारे यहां लॉ स्कूल के जरिए सहायक स्टाफ भी है।

 

तनाव मुक्ति

इसके साथ-साथ, हम काम का ऐसा वातावरण प्रदान करते हैं जो व्यायाम, खेलकूद के रूप में तनाव मुक्ति और एक व्यक्तिगत सहायक वातावरण प्रदान करता है। उदाहरण के लिए, कर्मचारी अपनी मासिक समय-सारणियों में से एक घंटा ले सकते हैं और हमारे ऑफिस में ही एक प्रमाणित ट्रेजर प्रैक्टिशनर के साथ शरीर को आराम देने वाला व्यायाम कर सकते हैं। हर महीने, पूरी फर्म एक पॉटलॅक लंच पर इकट्ठी होती है जिससे सामाजिक कारणों के लिए छोटी-सी रकम इकट्ठी करने और उस महीने के जन्मदिनों को मनाने दोनों का मकसद पूरा हो जाता है।

 

गर्मियों में, स्टाफ सप्ताह में एक बार पिक-अप सॉकर खेलता है और इसके अतिरिक्त, एक मनोरंजक सॉकर लीग में खेलता है। 2005 में, करांजा कौगर्स ने टीएसएक्स लीग में कड़े मुकाबले के बावजूद ट्रॉफी जीती थी। स्टाफ के लिए फिटनेस गतिविधियां आमतौर पर नीचे हॉल में आयोजित की जाती हैं जो फर्म ने उपलब्ध कराया है और जिसमें स्टेप कक्षाएं, योग, ताइ क्वान डो और एरोबिक्स शामिल है।

 

हमारी फर्म काम के घंटों और छुट्टियों पर एक लचीली नीति, पितृत्व अवकाश लाभों और एक फर्म संस्कृति जो शाम को और सप्ताहांत में बिना किसी नकारात्मक नतीज़े के स्टाफ को अपने घर जाने की अनुमति देती है, की पेशकश करके बच्चो या आश्रित माता-पिता वाले स्टाफ की पारिवारिक मित्र और सहायक बनने के लिए संजीदा कोशिश भी करती है। हम सभी फुलटाइम कर्मचारियों को मानक स्वास्थ्य लाभ पैकेज, पांच वर्षों की सेवा के बाद अतिरिक्त छुट्टियों की पात्रता, भुगतान सहित बीमार दिवस और शोक अवकाश प्रदान करते हैं।

 

उन्नति और काम पर रखने की नीति

हम अपने स्टाफ की वफादारी की सराहना करते हैं और बाहरी पदों पर तैनात करने से पहले स्टाफ को आंतरिक रूप से पदोन्नत और आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं। कार्मिकों को नियुक्त करते समय, करांजा समर्पित, मेहनती, क्षमतावान लोगों को अवसर देने की कोशिश करती है जिनमें नई चीज़ें और जानकारियां सीखने की काबिलियत और समाज के ऐसे लोगों की सेवा करने में रूचि हो जो एक्सीडेंटों में घायल होकर अन्याय का सामना कर रहे हैं। हम ऐसे लोगों को मौके देने की संजीदा कोशिश करते हैं जिन्होंने अपने समाज और हमारे काम के प्रति प्रतिबद्धता दिखाई है और जो अपनी उत्प्रवासी हैसियत, केनेडा में अनुभव की कमी, नस्ल, विकलांगता या अन्य किसी वजह से अपनी प्रभावशाली योग्यताओं के बावजूद लेबर मार्केट में पिछड़े हुए हैं। हम इंग्लिश के अलावा भाषा कौशल से संबंधित स्टाफ को भी सक्रियता से तलाशते हैं।

 

छात्रों के लिए काम के अवसर

हम सिनेका और हम्बर कॉलेज में छात्रों के लिए लॉ क्लर्क अथवा कानूनी सहायक कार्यक्रमों और हाई स्कूल के सहयोजित छात्रों तथा लॉज़ छात्रों के लिए काम के अवसर प्रदान करते हैं। काम के इन अवसरों की व्यवस्था इसमें शामिल स्कूलों के जरिए की जाती है। हालांकि हमेशा तो नहीं होता, लेकिन कई मौकों पर हमने उनका अवसर पूरा होने के बाद छात्रों को स्थाई रूप से काम पर रखा है।

 

रोज़गार के अवसर

 

 

Current Job Openings

 

हमारी मौजूदा नौकरियों और हमारी आवास तथा गैर-भेदभावपूर्ण रोज़गार नीति के लिए निम्नलिखित पर संपर्क करें:

 

Please check the English page by clicking HERE